द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद (Amba Prasad) के स्थानीय प्रतिनिधि वितका बाउरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले पर बड़कागांव से पूर्व विधायक योगेंद्र साव (Yogendra Saw) ने जमकर सरकार पर निशाना साधा।उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें योगेंद्र साव ने कहा कि सरकार इस तरह की हत्या करवा रही है। वहीं दूसरी ओर पूरे राज्य में भष्ट्राचार पूरे तरीके से फैल चुका है। ये दिखाता है कि ये सरकार कितना संवेदनशील है। इस सरकार ने भष्ट्राचार के मामले में रघुवर दास की सरकार को भी पीछे छोड़ दिया है। राज्य सरकार की विफलता है। ऐसे-ऐसे पदाधिकारियों को बैठा दिया गया है जो अपराधियों से मिल कर लूटने और वसूलने में लगे है। फिर चाहें वो सीओ, डीएसपी और एसपी क्यों न हो। आये दिन गोली चल रही है। व्यापारियों को टारगेट किया जा रहा है। क्राइम पर कोई कंट्रोल नहीं है। हमारा प्रतिनिधि मारा गया। सरकार की बदनामी हो रही है। करप्शन कैंसर की तरह फैल गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार कितनी संवेदनशील है।

पुलिस ने अपराधियों से सांठगांठ कर लिया है
विधायक अंबा प्रसाद ने पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी और भुरकुंडा थाना प्रभारी अमित कुमार पर बरसते हुए कहा कि पुलिस 60-40 के तहत अपराधियों से सांठगांठ कर लिया है। पुलिस अवैध वसूली में लगी हुई है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि दिनदहाड़े गोली मारने की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस पूरी तरह से निरंकुश हो गई है. विधायक ने घटनास्थल से ही डीजीपी को फोन कर घटना की जानकारी दी। कहा कि जब से एसडीपीओ और थाना प्रभारी आए हैं क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में बढोतरी हो गई है।

क्या है मामला
बता दें कि 25 फरवरी की शाम बितका बाउरी सौंदा बस्ती में पुराने पेट्रोल पंप के निकट बैठा हुआ था। एक बाइक पर पतरातू के तरफ से 3 अपराधी वहां पहुंचे। अपराधियों ने पहले विधायक प्रतिनिधि को एक गोली मारी। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। उसके बाद अपराधियों ने विधायक प्रतिनिधि को गोलियों से छलनी कर दिया। बताया जाता है कि अपराधियों ने विधायक प्रतिनिधि को करीब 6 गोली मारी है। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में भुरकुंडा अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT